Facebook-f Youtube X-twitter

राखीगढ़ी बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, सीएम सैनी का ऐलान

राखीगढ़ी  | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को राखीगढ़ी में हड़प्पा ज्ञान केंद्र का विधिवत लोकार्पण किया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा संचालित इस अत्याधुनिक केंद्र में थ्रीडी तकनीक के माध्यम से राखीगढ़ी के इतिहास, नगर नियोजन, जीवनशैली, संस्कृति और प्राचीन सभ्यता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ज्ञान केंद्र का उद्देश्य सरस्वती-सिंधु सभ्यता की विशालता और समृद्ध परंपरा से आमजन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि विश्व को पहिए का अमूल्य उपहार भी इसी प्राचीन भारतीय सभ्यता से मिला।

खुदाई के दौरान प्राप्त कलाकृतियां इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सभ्यता में नमस्कार और योग दैनिक जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं। राखीगढ़ी भारत में सरस्वती-सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक उत्खनन भी किया, जिसमें मृदभांड और प्राचीन मोहरें प्राप्त हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 54 संकल्प पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक लगभग 10 लाख महिलाएं इस योजना के तहत पंजीकरण करा चुकी हैं।

राखीगढ़ी बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और शोध केंद्र

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं शोध केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यहां विश्वस्तरीय पुरातत्व संग्रहालय, शोध संस्थान, आधुनिक पर्यटक सुविधाएं और मजबूत आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। इससे न केवल देश-विदेश के पर्यटकों को भारत की प्राचीन सभ्यता को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

कार्यक्रम में अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि हड़प्पा ज्ञान केंद्र में शोधार्थियों के लिए अनुकूल और आधुनिक वातावरण तैयार किया जाएगा। समारोह में विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, प्रसिद्ध पुरातत्वविद प्रोफेसर वसंत शिंदे, सदस्य सचिव मनजीत सिंह, निदेशक हरपाल सिंह और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा के उपनिदेशक डॉ. नरेंद्र परमार भी उपस्थित रहे।

दोनों गांवों को 21-21 लाख रुपये की अनुदान राशि

मुख्यमंत्री ने राखीगढ़ी और राखी शाहपुर पंचायत की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि राखीगढ़ी की 13 और राखी शाहपुर की 5 मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने दोनों गांवों के विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.