Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विलुप्त होती मंडी कलम कला को नया जीवन देने की पहल..चित्रकला का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा 

प्रशासन और संस्कृति विभाग का सराहनीय प्रयास

Mandi, Dharamveer-:सैकड़ों वर्षों पुरानी मंडी कलम चित्रकला, जो कभी मंडी रियासत की पहचान हुआ करती थी, समय के साथ इतिहास के पन्नों में खोती चली गई। बदलते दौर, पाश्चात्य प्रभाव और संरक्षकों के अभाव में यह अनमोल कला लगभग विलुप्त हो चुकी थी। लेकिन अब जिला प्रशासन, भाषा एवं संस्कृति विभाग और कला संरक्षकों के संयुक्त प्रयासों से इस प्राचीन धरोहर को फिर से जीवित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मंडी में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें 40 से अधिक युवा प्रतिभागी इस दुर्लभ कला का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मंडी कलम चित्रकला का इतिहास 18वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। उस दौर में यह कला तत्कालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और राजसी जीवन को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रमुख माध्यम थी। मंडी रियासत में विकसित हुई इस शैली की अपनी अलग पहचान थी, जो सूक्ष्म रेखाओं, प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक कागज के उपयोग के लिए जानी जाती थी। हालांकि 19वीं सदी में पाश्चात्य कला शैलियों के प्रभाव बढ़ने के साथ-साथ मंडी कलम धीरे-धीरे हाशिये पर चली गई और अंततः इसके कलाकार भी समाप्त होते चले गए।

अब इस ऐतिहासिक कला को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मंडी जिला प्रशासन और भाषा एवं संस्कृति विभाग ने मिलकर एक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की है। इस कार्यशाला में मंडी और कांगड़ा जिलों से जुड़े अनुभवी कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी वर्षों की साधना और अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचा सकें। प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे युवाओं को मंडी कलम की बुनियादी तकनीकों से लेकर इसकी गहन बारीकियों तक की जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी कलम आज संरक्षण और संरक्षकों की सबसे अधिक जरूरत महसूस कर रही है। यह कार्यशाला इस दिशा में एक प्रारंभिक प्रयास है, लेकिन भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस कला से जुड़ सकें और इसे आगे बढ़ा सकें।

कार्यशाला में मंडी के प्रसिद्ध कलाकार राजेश कुमार, कांगड़ा के सुशील कुमार, राजीव कुमार और संजीव कुमार जैसे अनुभवी कलाकार प्रशिक्षण दे रहे हैं। कलाकार राजेश कुमार ने बताया कि मंडी कलम एक मिनिएचर आर्ट है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान रही है। उनका प्रयास है कि इस विलुप्तप्राय कला की हर बारीकी को भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, ताकि इसकी मौलिकता और गरिमा बनी रहे।

प्रशिक्षण ले रहे युवाओं में भी इस कला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षु पल्लवी शर्मा और अश्वनी राणा का कहना है कि उन्हें ऐसी प्राचीन कला के बारे में जानने और सीखने का अवसर मिला है, जिसके बारे में पहले सिर्फ सुना ही था। उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षकों के साथ-साथ जिला प्रशासन और भाषा एवं संस्कृति विभाग का आभार जताया।उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में मंडी कलम के कुछ दुर्लभ चित्र अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में बिके हैं। यह तथ्य इस बात का प्रमाण है कि मंडी की यह प्राचीन कला आज भी विश्व स्तर पर सराही जाती है। मंडी कलम चित्रकला में केवल प्राकृतिक कागज, पारंपरिक ब्रश और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो इसे अन्य चित्रकला शैलियों से अलग बनाता है।यदि इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहे, तो वह दिन दूर नहीं जब मंडी कलम एक बार फिर अपनी खोई हुई पहचान हासिल करेगी और आने वाली पीढ़ियां इस अनमोल सांस्कृतिक विरासत पर गर्व कर सकेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.