Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकाघाट के प्रेम चंद ने ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदली किस्मत, पारंपरिक खेती छोड़ बन गए प्रगतिशील किसान

Mandi, Dharamveer-:भारत के दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में बड़े पैमाने पर उगाया जाने वाला ड्रैगन फ्रूट अब हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए भी आय का एक नया और लाभकारी विकल्प बनता जा रहा है। मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत जुकैण के ठौर गांव निवासी प्रेम चंद ने ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाकर न केवल अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

प्रेम चंद ने पारंपरिक फसलों से हटकर उद्यान विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक बागवानी की ओर कदम बढ़ाया। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए तकनीकी सहायता,प्रशिक्षण और अनुदान प्रदान किया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने इस नई फसल को अपनाने का निर्णय लिया। वर्ष 2024 में प्रेम चंद ने अपनी लगभग अढ़ाई बीघा भूमि पर जम्बो रेड किस्म के ड्रैगन फ्रूट के करीब 800 पौधे लगाए।ड्रैगन फ्रूट की खेती से उन्हें पहले ही सीजन में उत्साहजनक परिणाम मिले। वर्ष 2025 में प्रारंभिक फसल से उन्होंने लगभग 50 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की। अब तक वे करीब 2 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन कर चुके हैं, जिसे उन्होंने बाजार में 250 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा। प्रेम चंद का कहना है कि कम पानी, कम रख-रखाव और बेहतर बाजार मूल्य के कारण यह फसल किसानों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

प्रेम चंद के बेटे अर्जुन ने बताया कि वे प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता देते हुए ड्रैगन फ्रूट के साथ-साथ सीताफल और पपीता जैसे अन्य फलदार पौधों की खेती भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उन्हें बागवानी विभाग की ओर से 62 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई, जिस पर कुल 25 हजार रुपये खर्च आए, जिसमें से 80 प्रतिशत यानी 20 हजार रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा दी गई।

उद्यान विकास अधिकारी डॉ. विपिन ने बताया कि सरकाघाट क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक टिकाऊ और प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम चंद जैसे प्रगतिशील किसानों ने यह साबित किया है कि विभागीय योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन के सही उपयोग से कम भूमि में भी अच्छी आमदनी संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सरकार द्वारा 3.37 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।

ड्रैगन फ्रूट को उसके पोषक तत्वों और औषधीय गुणों के कारण ‘सुपर फ्रूट’ कहा जाता है। यह फल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि लंबे समय तक बिना फ्रिज के भी सुरक्षित रह सकता है। हालांकि, अभी भी आम लोगों में इसके गुणों और उपयोग को लेकर पर्याप्त जागरूकता की आवश्यकता है। प्रेम चंद की सफलता यह संकेत देती है कि यदि किसान नई तकनीकों और फसलों को अपनाएं, तो खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.