Facebook-f Youtube X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, MCX पर चांदी ₹2.54 लाख के पार

नई दिल्ली | कीमती धातुओं में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के दाम 10 हजार रुपये से अधिक उछलकर ₹2.54 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गए। वहीं सोने में भी मजबूती दर्ज की गई और इसके भाव ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर चले गए।

सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में लगभग ₹11,770 प्रति किलो यानी करीब 5 फीसदी की तेजी देखी गई। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी के दाम ₹11,000 से ज्यादा बढ़े थे। सोने में भी मजबूती बनी रही और फरवरी डिलीवरी वाला सोना करीब ₹350 महंगा कारोबार करता दिखा। शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगभग 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

2025 में निवेशकों की चांदी

साल 2025 अब तक सोना-चांदी निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। चांदी ने करीब 170 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि सोने में भी 80 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की जा चुकी है। केवल मौजूदा महीने में ही सोने के दाम लगभग 10 फीसदी बढ़ चुके हैं।

तेजी के पीछे की वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं को मिल रहा है।

सोने से आगे क्यों निकल रही चांदी?

मेहता इक्विटीज के कमोडिटीज वाइस प्रेसिडेंट राहुल कालंतरी के मुताबिक, चांदी अब सिर्फ एक कीमती धातु नहीं रह गई है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसी इंडस्ट्री में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं वैश्विक स्तर पर घटते स्टॉक और सप्लाई संकट भी कीमतों को सहारा दे रहे हैं। इसके अलावा चीन द्वारा 1 जनवरी से चांदी के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगाए जाने से वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

आगे क्या रहेगा रुख?

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का मानना है कि आने वाले समय में कॉमेक्स पर चांदी की कीमतें 100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड के मुकाबले सप्लाई कमजोर बनी हुई है, जिससे चांदी के दाम और ऊंचाई छू सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.