Facebook-f Youtube X-twitter

मनरेगा से हिंदू राष्ट्र तक, अनिल विज ने विपक्ष पर बोला हमला

चंडीगढ़ | मनरेगा को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने मनरेगा को खत्म करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर गरीबों के रोजगार अधिकार छीनने और राज्यों की ताकत कमजोर करने का दावा किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप तथ्यों से परे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा योजना में कहीं भी रोजगार पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को घूमने का ज्यादा समय मिलता है, इसलिए शायद पढ़ने का समय कम रह जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की असली आपत्ति मनरेगा के नए नाम से जुड़ी है, क्योंकि उसमें भगवान राम का नाम शामिल है, जिससे वे असहज हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर बयान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर भी अनिल विज ने कड़ा बयान दिया। पिरोजपुर में तीन हिंदू परिवारों के घर जलाए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में हिंदुओं पर संकट आता है, तो उनकी निगाहें भारत की ओर उठती हैं, क्योंकि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र सुरक्षित देश है। विज ने देश के हिंदुओं से एकजुटता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि भारत उनके साथ खड़ा है।

हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत के बयान का समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र संबंधी बयान का समर्थन करते हुए अनिल विज ने कहा कि भारत शुरू से ही हिंदू राष्ट्र रहा है और इसके लिए किसी प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता हजारों साल पुरानी है और 1947 का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था, जिसमें मुसलमान पाकिस्तान गए और हिंदू भारत में रहे।

कानून-व्यवस्था पर सुरजेवाला को जवाब

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हरियाणा की कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए ट्वीट पर भी अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि अच्छा है कि सुरजेवाला अब शायरी में हाथ आजमा रहे हैं। विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हो रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक करीब 5,500 से ज्यादा असामाजिक तत्वों को जेल भेजा जा चुका है और अपराध पर लगाम लगाने का यह अभियान लगातार जारी है।

एक ही मंच से मनरेगा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा, हिंदू राष्ट्र और हरियाणा की कानून-व्यवस्था जैसे बड़े मुद्दों पर अनिल विज के बयानों से सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.