Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल वार्षिकोत्सव में बच्चों की वेश-भूषा पर विवाद, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

अंबाला | भारतीय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों को एक नाट्य प्रस्तुति में मुस्लिम वेश-भूषा पहनाने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। इस मुद्दे को लेकर विभिन्न हिंदू संगठन एकजुट हो गए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्कूल परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान सनातन टास्क फोर्स के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच काफी देर तक बातचीत भी चली।

सनातन टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी राम शर्मा ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिंदू बच्चों को मुस्लिम वेश-भूषा में प्रस्तुत करना अनुचित है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन से भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर सतर्कता बरतने की मांग की।

पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और समझाइश के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी मामले पर विचार करने और आगे सावधानी बरतने का आश्वासन दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.