लुधियाना | लुधियाना के दंडी स्वामी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्विफ्ट कार में सवार संदिग्धों का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख कार सवार तेज रफ्तार में वाहन भगाने लगे और भागने के दौरान कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस टीम ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस किन आरोपियों का पीछा कर रही थी और मामला किस अपराध से जुड़ा है।
घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।