Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घने कोहरे में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान, हाईवे सुरक्षित

पंचकूला | क्षेत्र में लगातार पड़ रहे घने कोहरे और कम दृश्यता को देखते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख हाईवे और संवेदनशील प्वाइंट्स पर सड़क सुरक्षा से जुड़े होर्डिंग्स लगाए गए, जिनके माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग का स्पष्ट संदेश दिया गया।

सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा (पंचकूला–शिमला हाईवे), बिल्ला कट, गोलपुरा (पंचकूला–यमुनानगर हाईवे), मल्लाह मोड़ (पंचकूला–शिमला हाईवे) और सुखोमाजरी बायपास (पिंजौर–बद्दी हाईवे) पर कोहरे में सुरक्षित वाहन चलाने से संबंधित जागरूकता होर्डिंग्स स्थापित किए।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, ओवरटेकिंग और लेन बदलने से बचने, धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही लो-बीम हेडलाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट और इंडिकेटर के सही उपयोग पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने वाहन खराब होने की स्थिति में उसे सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने और अत्यधिक कोहरा होने पर यात्रा टालने की सलाह भी दी।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि घने कोहरे के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि पंचकूला ट्रैफिक पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, धैर्य और सतर्कता के साथ वाहन चलाने की अपील की, ताकि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.