Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दैनिक भत्ते में 25 रुपये की बढ़ोतरी के लिए सरकार का धन्यवाद, अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करे

Mandi, Dharamveer-:प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग के तहत कार्यरत दैनिक वेतन भोगी पंचायत चौकीदारों के भत्ते में 25 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब इन्हें 425 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मासिक वेतन मिलेगा। लगभग 1,500 वेतन भोगी चौकीदार इस लाभ का सीधा फायदा उठाएंगे। इस बढ़ोतरी का निर्णय वित्त विभाग के 9 अक्टूबर 2025 के पत्र के आधार पर लिया गया है और यह दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

15 साल सेवाएं देने के बाद भी नहीं बन पा रहे पंचायत चौकीदार

पंचायत चौकीदार संघ जिला मंडी के उपाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि प्रदेश में 3,000 से अधिक पंचायत चौकीदार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इनमें से कई ने 12 से 15 साल का कार्यकाल पूरा किया है, लेकिन उन्हें अंशकालीन से दैनिक वेतन भोगी बनाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं की गई है।पिछले तीन वर्षों से सरकार से मांगें उठाने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।संघ ने कहा कि इस लापरवाही के कारण कई चौकीदार अपनी सेवा निवृत्ति के समय भी लाभ प्राप्त किए बिना ही सेवानिवृत्त हो जाते हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से अपील की कि केवल वेतन बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद स्वीकार करते हुए उनकी लंबित मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। इनमें सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष तक बढ़ाने और नियमित वेतन भोगी बनाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।इस कदम को पंचायत चौकीदारों ने सराहना की है, लेकिन उनका कहना है कि केवल वेतन बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है। उन्हें आशा है कि सरकार जल्द ही उनके सभी लंबित मुद्दों को हल कर उनका हक सुनिश्चित करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.