Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू की कैबिनेट का बड़ा फैसला,800 शिक्षक पद सृजित,बद्दी में बनेगा नया टाउनशिप

100 सरकारी स्कूलों में CBSE लागू करने को 100 करोड़ मंजूर

Shimla, Sanju-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल बैठक में शिक्षा, शहरी विकास, उद्योग, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सीबीएसई के सभी निर्धारित मानकों को पूरा करने हेतु शिक्षा विभाग को 100 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया गया है। सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 से इन स्कूलों में सीबीएसई कक्षाएं शुरू करने का है।

गणित और अंग्रेजी के 400- 400 पदों को भरने को भी मंजूरी

कैबिनेट ने इन 100 स्कूलों में गणित के 400 और अंग्रेजी के 400 शिक्षकों के नए पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल में एक-एक स्पेशल एजुकेटर और योगा टीचर की नियुक्ति भी की जाएगी। सीबीएसई स्कूलों के लिए स्टाफ अलग रखा जाएगा और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, हर स्कूल में एक चौकीदार और तीन मल्टी टास्क वर्कर रखने का फैसला भी लिया गया।

बद्दी में नया टाउनशिप विकसित करने को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी

बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बताया कि कैबिनेट ने बद्दी में एक नए टाउनशिप के विकास को मंजूरी दी है, जिसे वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे औद्योगिक और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में संशोधन को मंजूरी

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना में संशोधन को भी मंजूरी दी है। अब 70 प्रतिशत तक दिव्यांग हो चुके माता-पिता के बच्चों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 10 खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद सीधे भर्ती के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के उन छोटे कारोबारियों को राहत दी गई है, जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से कम है। ऐसे पात्र कारोबारियों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में 174 प्रोफेसर और 600 असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद भरने को मंजूरी दी गई है। वहीं जल शक्ति विभाग में 40 जूनियर इंजीनियर के पद भी भरे जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.