Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 2000 अधिकारियों पर आरटीआइ जुर्माना बकाया, सख्त कार्रवाई तय

चंडीगढ़ | हरियाणा में सूचना का अधिकार अधिनियम के उल्लंघन पर लगाए गए जुर्मानों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि राज्य जन सूचना अधिकारियों (एसपीआईओ) पर आरटीआइ अधिनियम 2005 की धारा 20(1) के तहत लगाए गए दंड की शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए।

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सूचना आयोग द्वारा लगाए गए जुर्माने अब तक करीब 2000 अधिकारी जमा नहीं कर रहे हैं। इनमें कई मामलों में पिछले 10 वर्षों से जुर्माना बकाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यह राशि संबंधित अधिकारियों से मासिक किस्तों में सीधे वेतन से वसूल की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आरटीआइ अधिनियम का सख्ती से पालन अनिवार्य है। आरटीआइ आवेदनों का समयबद्ध निपटारा और निर्धारित समय सीमा का पालन सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे प्रशासन पर जनता का भरोसा मजबूत हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य सूचना आयोग को जुर्माना वसूली की मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी विभाग को वसूली प्रक्रिया में कठिनाई आती है, तो वह राज्य सूचना आयोग के रजिस्ट्रार से आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकता है।

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कुल 1953 अधिकारी ऐसे हैं जिन पर 4 हजार से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना बकाया है। सबसे अधिक मामले पंचायत विभाग के हैं, जहां करीब 600 अधिकारियों ने जुर्माना जमा नहीं किया। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग के लगभग 500 और शिक्षा विभाग के 200 अधिकारियों पर जुर्माना लंबित है।

इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति, वन विभाग, एचएसवीपी, अर्बन एस्टेट, राजस्व, सेवा और परिवहन विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी जुर्माना भुगतान में अब तक लापरवाही बरत रहे हैं।

सरकार के इस सख्त कदम को आरटीआइ व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.