Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में स्वास्थ्य बजट संतुलन पर केंद्र की सलाह, वेतन खर्च घटाने पर जोर

नई दिल्ली | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हरियाणा सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में संसाधनों के बेहतर उपयोग की अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य बजट का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा केवल वेतन पर खर्च हो रहा है, जो संतुलित विकास के लिए उचित नहीं है। अन्य राज्यों के अनुरूप इसे चरणबद्ध तरीके से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की आवश्यकता है।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाने, उनकी तैनाती को सुव्यवस्थित करने और डॉक्टरों की युक्तिसंगत भर्ती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर योजना और मानव संसाधन प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार संभव है।

बैठक के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इनमें हिसार में समर्पित टीबी अस्पताल की स्थापना, सीबीएनएएटी कार्ट्रिज की निर्बाध आपूर्ति, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन, कैंसर और एनसीडी प्रबंधन हेतु पीईटी/स्पेक्ट सुविधाएं, 15वें वित्त आयोग के समर्थन का विस्तार तथा दक्षिण हरियाणा के लिए लक्षित बुनियादी ढांचा सहायता शामिल है।

इसके अलावा अतिरिक्त एंबुलेंस, नवजात देखभाल इकाइयों का विस्तार, जिला स्तर पर मैमोग्राफी और आडियोलॉजी क्लीनिक, विशेष रोग क्लीनिक, फाइब्रोस्कैन सुविधाएं और सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए एकीकृत आईटी प्लेटफॉर्म की मांग भी रखी गई।

समीक्षा बैठक में हरियाणा में संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) और शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में उल्लेखनीय कमी तथा 400 प्रतिशत से अधिक पूर्ण टीकाकरण कवरेज हासिल करने पर राज्य सरकार की सराहना की गई।

केंद्रीय मंत्री ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘टीबी मुक्त हरियाणा’ अभियान के तहत राज्य के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। उन्होंने निक्षय पोषण योजना को और मजबूत करने, निक्षय मित्रों की भागीदारी बढ़ाने और एक्स-रे जांच कवरेज के विस्तार की सलाह दी। फरवरी में 100-दिवसीय टीबी अभियान को दोबारा शुरू किया जाएगा, जिसमें सांसदों, विधायकों, जिला समितियों और उपायुक्तों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जेपी नड्डा ने दवा उपलब्धता पोर्टल को उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को दवाओं की उपलब्धता की पारदर्शी जानकारी मिल सके। साथ ही लंबित मैपिंग कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया।

इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में यूजी और पीजी मेडिकल सीटें बढ़ाने तथा केंद्र सरकार के पीपीपी सेल के साथ समन्वय कर डायग्नोस्टिक व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में साझेदारी के नए अवसर तलाशने की भी सलाह दी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.