Facebook-f Youtube X-twitter

कांगड़ा के निचले इलाकों में सूखा बना किसानों की परेशानी, बारिश के इंतज़ार में रबी की फसलें

Kangra, Sanjeev Mahajan-:जिला कांगड़ा के निचले मैदानी क्षेत्रों में मौसम की बेरुखी अब किसानों के लिए गंभीर संकट का रूप ले चुकी है। नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर और इंदौरा जैसे इलाकों में बीते दो से तीन महीनों से बारिश न होने के कारण कृषि गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रबी सीजन के दौरान पर्याप्त नमी न मिलने से गेहूं सहित अन्य फसलों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं शुष्क ठंड के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेतों की मिट्टी पूरी तरह सूख चुकी है। जिन किसानों ने समय पर गेहूं और अन्य रबी फसलों की बुवाई कर दी थी, उनकी फसलें सही तरह से अंकुरित नहीं हो पा रही हैं। दूसरी ओर, कई किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने बीज और खाद की खरीद तो कर ली, लेकिन बारिश के अभाव में अब तक बुवाई शुरू नहीं कर सके हैं। इससे उनकी लागत बढ़ने के साथ-साथ उत्पादन को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।किसान कर्ण हीर का कहना है कि इस वर्ष मौसम ने किसानों को गहरी चोट दी है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में किसान अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं क्योंकि पूरी खेती बारिश पर निर्भर है। उन्होंने फिन्ना सिंह नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना वर्षों से कागजों में ही सिमटी हुई है। यदि यह नहर बन जाती, तो दर्जनों पंचायतों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल सकती थी और आज ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

स्थानीय किसान विजय कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने किसी तरह फसल बो भी दी है, उन्हें इस समय सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है। कई खेतों में बीज जमीन में पड़े हैं, लेकिन नमी न होने के कारण अंकुरण नहीं हो पाया। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावनाएं जताई गई थीं, लेकिन अब तक आसमान साफ ही रहा है। किसान अब केवल ईश्वर की कृपा पर भरोसा लगाए बैठे हैं।बारिश की कमी का असर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं है। शुष्क ठंड के चलते क्षेत्र में सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में भी इजाफा देखा जा रहा है। प्रवीण कुमार का कहना है कि अगर समय रहते बारिश हो जाए, तो न केवल किसानों की फसलों को राहत मिलेगी, बल्कि बीमारियों से भी कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।कुल मिलाकर, जिला कांगड़ा के निचले इलाकों में किसान और आम लोग दोनों ही मौसम के बदलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि कब बारिश होती है और कब किसानों की मुश्किलें कुछ कम होती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.