Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब स्कूलों में छुट्टियां और वार्षिक कार्यक्रम ऑनलाइन अपडेट करना अनिवार्य

लुधियाना | स्कूल शिक्षा डायरेक्टोरेट (सेकेंडरी), पंजाब ने प्रदेश के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रमुखों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि स्कूल अपनी 2 आरक्षित छुट्टियों, 4 आधे दिन की दोपहर की छुट्टियों और वार्षिक कार्यक्रमों की तिथियां ई-पंजाब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य रहेगा। निर्देशों के अनुसार, सभी स्कूल प्रमुखों को 1 जनवरी से 20 जनवरी के बीच छुट्टियों और वार्षिक कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद पोर्टल पर किसी भी प्रकार की छुट्टी या कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव या नया अपडेट स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में स्कूल प्रमुखों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

छुट्टियों के चयन पर सख्ती

जारी दिशा-निर्देशों में यह भी साफ किया गया है कि छुट्टियों का चयन केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूची से ही किया जाना चाहिए। एक बार पोर्टल पर जानकारी सबमिट होने के बाद किसी भी परिस्थिति में छुट्टियों या वार्षिक कार्यक्रमों की तिथियों को बदला या रद्द नहीं किया जा सकेगा।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों से सरकारी अवकाश सूची के अनुरूप ही अपनी शैक्षणिक और प्रशासनिक योजना तैयार करने को कहा है, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति न बने।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.