Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जर्मनी में बैंक में बड़ी सेंधमारी, छुट्टी के दौरान लाखों यूरो की नकदी उड़ाई

जर्मनी  | जर्मनी में छुट्टी के दिन चोरों ने एक बैंक में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने बैंक की दीवार में सेंध लगाकर सुरक्षित कक्ष (स्ट्रॉन्ग रूम) तक पहुंच बनाई और लाखों यूरो की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी के लिए ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस और स्पारकासे बैंक प्रबंधन के अनुसार, इस वारदात से बैंक के करीब 2,700 खाताधारक प्रभावित हुए हैं। प्रारंभिक आकलन में चोरी गई रकम काफी बड़ी मानी जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता थॉमस नोवाचजिक ने बताया कि जांच एजेंसियों का अनुमान है कि चोरी की कुल राशि 10 से 90 मिलियन यूरो के बीच हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में अरबों रुपये के बराबर है। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, यह वारदात जर्मनी की अब तक की सबसे बड़ी बैंक चोरियों में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंक मंगलवार को बंद था। सोमवार तड़के करीब चार बजे फायर अलार्म बजने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान अधिकारियों ने बैंक की दीवार में बड़ा छेद पाया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चोरों ने पूरी योजना के साथ सेंधमारी की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.