Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शक्तिपीठ श्री नैना देवी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना

Bilaspur, Subhash-:हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय नव वर्ष मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। नव वर्ष के इस पावन अवसर पर धार्मिक पर्यटन का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अनुमान है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दर्शन कर अपने नव वर्ष का शुभारंभ करेंगे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, मंदिर न्यास और पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से लाइनों में लगाकर माता के दर्शन करवाए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।नव वर्ष मेले के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास साफ-सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही मंदिर के सदा व्रत लंगर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। वहीं, पंजाब की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी नव वर्ष के अवसर पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट प्रसाद और भोजन परोसा जा रहा है।

मंदिर के पुजारी प्रवेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नव वर्ष को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधा, ठहरने और खान-पान की व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा मंदिर परिसर और आसपास आतिशबाजी या पटाखों का प्रयोग न करें।श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति और परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में माता के दर्शन कर नव वर्ष का स्वागत करे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.