Facebook-f Youtube X-twitter

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की बड़ी सफलता: हमीरपुर के 73 गांव और 642 स्कूल घोषित तंबाकू मुक्त

Hamirpur, Arvind -:हिमाचल प्रदेश में युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग द्वारा चलाया गया तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमीरपुर जिला में प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। यह विशेष अभियान 9 अक्टूबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक दो माह की अवधि में चलाया गया, जिसमें व्यापक जनजागरूकता और सख्त प्रवर्तन दोनों पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान के तहत हमीरपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, वहीं तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई गई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान जिले भर में तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन के कुल 1260 चालान किए गए। इन चालानों के माध्यम से 93 हजार 41 रुपये की जुर्माने राशि वसूली गई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल दंड देने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज में यह स्पष्ट संदेश देने के लिए की गई कि तंबाकू के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और कानून का पालन सभी के लिए जरूरी है।

 प्रवीण कुमार चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी:

“हमारा उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ सके।अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसके अंतर्गत हमीरपुर जिले के 73 गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। इसके साथ ही 642 स्कूलों को भी पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाया गया है। सीएमओ ने इस सफलता का श्रेय स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय और जनसहभागिता को दिया।“अगर अभिभावक, शिक्षक और समाज मिलकर प्रयास करें, तो हमीरपुर को पूरी तरह तंबाकू मुक्त जिला बनाना संभव है।”

गौरतलब है कि अभियान के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों को विशेष रूप से तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि युवा पीढ़ी को इस नशे से बचाया जा सके और एक स्वस्थ भविष्य की नींव रखी जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.