Facebook-f Youtube X-twitter

नववर्ष पर मंडी पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर नाकाबंदी और हाईवे पर कड़ी चेकिंग

Mandi, Dharamveer-:नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मंडी पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जश्न के नाम पर हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थलों पर अशांति फैलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बीती रात से ही मंडी जिला की सभी प्रवेश सीमाओं पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। इसके साथ ही चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। हाईवे पर यातायात दबाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

पुलिस की टीमें हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच कर रही हैं। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और बिना दस्तावेजों के वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि नववर्ष के मौके पर जिले में वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यातायात को सुचारू रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी:“नए साल के दौरान हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसी को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”एसपी मंडी ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और अनुशासन के साथ ही नववर्ष का स्वागत सभी के लिए सुरक्षित और यादगार बनाया जाए.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.