Facebook-f Youtube X-twitter

मानसून से पहले अलर्ट पंचकूला प्रशासन, बाढ़ नियंत्रण तैयारियों में सख्ती

पंचकूला | उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अभी से तैयारियां शुरू करें। बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में बाढ़ बचाव प्रबंधन को लेकर सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, राजस्व, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त  सतपाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जारी किए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में उपलब्ध सभी पंप सेटों की विस्तृत सूची तैयार की जाए। जो पंप सेट खराब हैं, उनकी समय रहते मरम्मत करवाई जाए, ताकि जलभराव की स्थिति में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के दृष्टिगत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए अग्रिम योजना तैयार की जाए। इन क्षेत्रों में मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं, ताकि  बाढ़ या जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। इसके साथ-साथ ड्रेनों व नालों की सफाई तथा बाढ़ प्रबंधन से संबंधित अन्य कार्य भी समय रहते पूरे किए जाएं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य एवं परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। जो परियोजनाएं प्रगति पर हैं, उनमें तेजी लाई जाए और जो कार्य किए जाने हैं, उन्हें आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र आरंभ किया जाए।

बैठक में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम कालका  संयम गर्ग, डीएफओ विशाल कौशिक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक मेहरा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.