Facebook-f Youtube X-twitter

खाने में देरी क्या हुई, होटल मालिक को ही घोंप दिया चाकू, हमलावर फरार, पुलिस जुटी तलाशी में

Mandi, Dharamveer-:सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले हराबाग के होटल गार्डन ईव में चार लोगों ने मामूली कहासुनी पर होटल मालिक पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। घटना मंगलवार यानी 30 दिसंबर देर शाम की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज और होटल मालिक द्वारा बनाया गया वीडियो भी सामने आया है जिसमें चार असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी का सरेआम पता चल रहा है।

हमला करने वालों में एक किन्नर और तीन अन्य युवक शामिल हैं। सभी आरोपी अभी तक फरार बताए जा रहे हैं। घायल की पहचान ललित निवासी सुंदरनगर के रूप में हुई है जोकि नौसेना से सेवानिवृत हैं और हराबाग में अपना होटल चलाता है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को होटल के बाहर एक स्विफ्ट डिजाइर कार रूकी। इनमें एक किन्नर और तीन अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर मौजूद ढाबे में ही काम करने वाले सचिन वर्मा ने बताया कि चारों होटल के अंदर आए और खाना मांगने लगे। खाने में थोड़ी देरी होने पर यह शोर मचाने लग गए। कैश काउंटर पर खड़े मालिक ललित ने इन्हें शोर न मचाने के लिए कहा तो यह उनके साथ बहस करने लग गए। इस दौरान किन्नर ने गालीगलौच शुरू कर दी। दो लोगों के हाथों में चाकू था और यह ललित को कैश काउंटर से खींचकर बाहर ले गए। ललित इनका वीडियो भी बना रहा था, जिसको देखकर यह और भड़क गए और ललित को खींचकर बाहर ले गए। सचिन वर्मा ने बताया कि उन्होंने ललित को उनसे छुड़ाने का प्रयास भी किया लेकिन उन्होंने उससे भी धक्का मुक्की की। इस दौरान जब वह अंदर पुलिस को सूचित करने के लिए गया तो पीछे से उन्होंने ललित की कमर से उपर चाकू से वार कर दिया और गाड़ी लेकर सुंदरनगर की ओर भाग गए। घायल ललित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी ललित का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस ने भी सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

एनआईटी में एक और आत्महत्या का प्रयास: छात्रा को सहपाठियों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Summer express, कुरुक्षेत्र | बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के एक दिन बाद ही शुक्रवार देर रात एक और छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना रात करीब 12 बजे कल्पना छात्रावास में सामने आई, जहां छात्रा ने हॉस्टल की बालकनी से कूदने की कोशिश की, लेकिन समय...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.