Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM मिडिया एडवाइजर बोले .पारदर्शिता के साथ हो रही हिमाचल पुलिस भर्ती.. BJP पर लगाए ये आरोप

Shimla –हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर सियासत गर्म है। विपक्ष लगातार कांग्रेस सरकार पर पेपर लीक के आरोप लगा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा है कि पुलिस भर्ती की परीक्षाएं हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से पारदर्शिता के साथ करवाई जा रही हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।

बीजेपी के कार्यकाल में बिके थे पेपर

नरेश चौहान ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके कार्यकाल में ही पुलिस भर्ती घोटाला हुआ था। उस समय तीन से आठ लाख रुपये में पेपर बेचे गए थे, जिससे प्रदेश की छवि पूरे देश में धूमिल हुई थी।चौहान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं और आज हर परीक्षा निष्पक्ष ढंग से करवाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी तरह के झांसे में न आएं और अगर कोई पैसे लेकर परीक्षा पास कराने की बात करता है तो उसकी शिकायत करें।उन्होंने हमीरपुर सबऑर्डिनेट बोर्ड का भी जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में वह भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने एक नया सिस्टम लागू किया है, जिसमें पारदर्शिता प्राथमिकता है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.