Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर हंगामा, टेस्ट प्रक्रिया पर उठे सवाल

जालंधर | जालंधर के आरटीओ ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेस्ट प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक ट्रांसजेंडर ने आरटीओ स्टाफ पर दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के चलते कुछ समय के लिए ड्राइविंग टेस्ट भी रोकना पड़ा।

जालंधर (सोनू): जानकारी के अनुसार, ट्रांसजेंडर अपने एक दोस्त के साथ ड्राइविंग टेस्ट देने ट्रैक पर पहुंचे थे। आरोप है कि पहले प्रयास में उनके दोस्त को यह कहकर फेल कर दिया गया कि वाहन से टक्कर हो गई है। जब उन्होंने इस आरोप से जुड़े वीडियो सबूत दिखाने की मांग की तो स्टाफ ने उसे दिखाने से इनकार कर दिया।

इसके बाद दोबारा टेस्ट के दौरान गलत पार्किंग का हवाला देकर फिर से फेल कर दिया गया। ट्रांसजेंडर का आरोप है कि ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर कई जगह घास उगी हुई है, जिससे वाहन फंस जाता है और इसी आधार पर उम्मीदवार को फेल घोषित कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इस तरह की समस्याओं का सामना रोज कई लोग करते हैं, लेकिन अधिकतर लोग शिकायत दर्ज नहीं कराते।

उन्होंने यह भी बताया कि बार-बार फेल होने की स्थिति में दोबारा फीस जमा करना सभी के लिए संभव नहीं होता। जब उन्होंने इस मुद्दे पर टेस्ट लेने वाले कर्मचारियों से बात करने की कोशिश की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और ट्रैक पर हंगामे की स्थिति बन गई।

घटना के बाद ड्राइविंग टेस्ट कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। मामले को लेकर आरटीओ प्रशासन की ओर से जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.