Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गुजरीवास गांव में खेत के अंदर बने प्लाट में अवैध तरीके से पेट्रोल-डीजल जमा किया जा रहा है। यहां से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रात प्लाट पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान मौके पर सात ड्रम मिले, जिनमें एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। इसके अलावा प्लाट में खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई। पुलिस ने पेट्रोल-डीजल और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद कसोला थाना पुलिस और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। विभागीय अधिकारी बरामद पेट्रोल-डीजल की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों को की जानी थी।

पुलिस अब अवैध भंडारण और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

summer express , रोहतक। रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस के...

हत्या का बदला लेने को दोहरे कत्ल की साजिश, महेंद्र हत्याकांड में पांच गिरफ्तार

summer express , गुरुग्राम। एक हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड की साजिश रची थी। उनका निशाना बसई निवासी 39 वर्षीय महेंद्र और उसका बेटा था। हालांकि, हमलावर महेंद्र की हत्या करने में सफल रहे, लेकिन गोली का निशाना चूकने से उसका बेटा बच गया। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच...

गुरुग्राम में सेक्टर-56 से पचगांव तक बनेगा 35 किमी मेट्रो कॉरिडोर, 28 स्टेशन प्रस्तावित

Summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की योजना को गति दी जा रही है। 35.25 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसकी डिजाइन स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। परियोजना को रैपिड मेट्रो, आरआरटीएस और...

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.