Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

summer express , रोहतक। रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर तैनात थे।

पुलिस के अनुसार, अजय पाल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि अजय पाल पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे। वह अपनी पत्नी दर्शना, दो बेटियों और चार वर्षीय बेटे तन्मय के साथ मकड़ौली खुर्द स्थित घर में रहते थे। सुबह जब उनकी छोटी बेटी उठी तो उसने पिता को बरामदे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, अजय पाल की छोटी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर है। शिक्षक की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

summer express , रोहतक। रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस के...

हत्या का बदला लेने को दोहरे कत्ल की साजिश, महेंद्र हत्याकांड में पांच गिरफ्तार

summer express , गुरुग्राम। एक हत्या का बदला लेने के लिए आरोपियों ने दोहरे हत्याकांड की साजिश रची थी। उनका निशाना बसई निवासी 39 वर्षीय महेंद्र और उसका बेटा था। हालांकि, हमलावर महेंद्र की हत्या करने में सफल रहे, लेकिन गोली का निशाना चूकने से उसका बेटा बच गया। गुरुग्राम पुलिस ने मामले की जांच...

गुरुग्राम में सेक्टर-56 से पचगांव तक बनेगा 35 किमी मेट्रो कॉरिडोर, 28 स्टेशन प्रस्तावित

Summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की योजना को गति दी जा रही है। 35.25 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसकी डिजाइन स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। परियोजना को रैपिड मेट्रो, आरआरटीएस और...

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.