Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी चलाने में रुचि दिखाई। विभाग ने दोनों समितियों के अनुभव, दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की जांच पूरी कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। अब उपायुक्त स्तर पर विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पशुपालन विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के बाद दोनों समितियों ने गौशाला संचालन से जुड़े अपने अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी विभाग के समक्ष प्रस्तुत की थी। विभाग द्वारा गठित टीम ने दोनों गौशालाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, रखरखाव तथा संचालन व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट विभाग को सौंपने के बाद चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक सुजय शर्मा ने बताया कि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत काऊ सेंचुरी को निजी गौशाला समिति के माध्यम से संचालित करने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए उपायुक्त हमीरपुर को भेज दिया गया है। चयनित समिति को सेंचुरी संचालन के लिए हैंडओवर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेंचुरी का संचालन निजी समिति को सौंपे जाने के बाद भी पशुपालन विभाग इसकी नियमित निगरानी करेगा। विभाग की टीम हर माह सेंचुरी का दौरा कर वहां गायों को दी जा रही सुविधाओं, रखरखाव और स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करेगी। सरकार की योजना के तहत प्रत्येक गाय की देखभाल के लिए प्रतिमाह 1200 रुपये की राशि निर्धारित है, जो चयनित समिति को उपलब्ध करवाई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

रोहतक में सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

summer express , रोहतक। रोहतक के गांव मकड़ौली खुर्द में एक सरकारी स्कूल के अंग्रेजी शिक्षक ने अपने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अजय पाल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर तैनात थे। पुलिस के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.