Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जर्मनी में आगजनी हादसा, हायर स्टडी कर रहे भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली। नए साल की खुशियों के बीच जर्मनी से एक भारतीय परिवार के लिए बेहद दुखद समाचार सामने आया है। उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी गए तेलंगाना के युवक थोकला रितिक रेड्डी की एक दर्दनाक आगजनी हादसे में मौत हो गई। यह घटना उस अपार्टमेंट में हुई, जहां वह रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। आग से बचने की कोशिश में रितिक रेड्डी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। नए साल के दिन हुई इस घटना से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

रितिक रेड्डी तेलंगाना के जनगांव जिले के चिलपुर मंडल स्थित मलकापुर गांव के निवासी थे। वह पढ़ाई में मेधावी थे और बेहतर भविष्य की उम्मीदों के साथ जर्मनी गए थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया। रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी और रितिक के मित्र लगातार परिवार के संपर्क में हैं और आवश्यक औपचारिकताओं सहित हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस घटना ने विदेश में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर, नए साल के दिन यूरोप से एक और बड़ी त्रासदी की खबर सामने आई है। स्विट्जरलैंड में एक लग्जरी अल्पाइन स्की बार में हुए भीषण हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद स्विट्जरलैंड में पांच दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.