Facebook-f Youtube X-twitter

15 अगस्त 2027 से 320 किमी रफ्तार में दौड़ेगी देश की बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली। भारत में हाई-स्पीड रेल का सपना अब साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से पटरी पर दौड़ना शुरू कर देगी। पहले चरण में यह ट्रेन सूरत से वापी के बीच करीब 100 किलोमीटर के सेक्शन पर चलाई जाएगी।

रेल मंत्री ने बताया कि यह परियोजना भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगले स्वतंत्रता दिवस पर बुलेट ट्रेन की यात्रा के लिए लोग अभी से तैयारी कर सकते हैं। इस परियोजना के तहत भविष्य में अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

508 किमी का सफर महज 2 घंटे 17 मिनट में

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दोनों महानगरों के बीच 508 किलोमीटर की दूरी केवल 2 घंटे 17 मिनट में तय की जा सकेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अब तक करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले वर्ष सूरत में परियोजना की प्रगति की समीक्षा कर चुके हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा रूट

पूरे रूट में से 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और दादरा-नगर हवेली में, जबकि 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में आएगा। इस परियोजना को नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) जापान के तकनीकी सहयोग से विकसित कर रहा है।

जापान की शिंकानसेन तकनीक, 320 किमी/घंटा की रफ्तार

भारत की पहली बुलेट ट्रेन जापान की मशहूर शिंकानसेन तकनीक पर आधारित होगी। इसकी अधिकतम गति 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। पूरे प्रोजेक्ट में कुल 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, ठाणे और मुंबई प्रमुख हैं।

परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा एलिवेटेड ट्रैक पर होगा। कुल 465 किलोमीटर एलिवेटेड सेक्शन में से 326 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल होगा भारत

फिलहाल चीन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में बुलेट ट्रेन नेटवर्क मौजूद है। चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क है, जबकि जापान ने वर्ष 1964 में सबसे पहले बुलेट ट्रेन की शुरुआत की थी। 2027 में बुलेट ट्रेन शुरू होने के साथ भारत भी इस चुनिंदा सूची में शामिल हो जाएगा।

स्लीपर वंदे भारत पर भी बड़ी अपडेट

रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यह ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच 18–19 जनवरी से शुरू की जा सकती है। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 182 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

उन्होंने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा स्लीपर वंदे भारत में थर्ड एसी का किराया करीब 2300 रुपये, सेकेंड एसी का लगभग 3000 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 3600 रुपये तक हो सकता है। रेल मंत्री के अनुसार, साल के अंत तक देश में 12 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.