Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफगानिस्तान में भारी बारिश से तबाही, अचानक आई बाढ़ में 17 की मौत

अफगानिस्तान  | अफगानिस्तान में मौसम की पहली भारी बारिश और बर्फबारी ने जहां लंबे समय से चले आ रहे सूखे से राहत दी, वहीं इसके साथ आई अचानक बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। विभिन्न प्रांतों में आई फ्लैश फ्लड की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अनुसार, खराब मौसम का असर देश के मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में देखने को मिला है। अचानक आई बाढ़ से रिहायशी इलाकों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

हेरात प्रांत के काबकान जिले में एक दर्दनाक हादसे में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हेरात के गवर्नर के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ सईदी ने घटना की पुष्टि की है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ से करीब 1,800 परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हुई है और खेतों व संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे पहले से ही कमजोर शहरी और ग्रामीण समुदायों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें भेज दी गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि आने वाले दिनों में मौसम को लेकर भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.