Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 5 जनवरी तक कोहरा-शीतलहर का अलर्ट, IMD चेतावनी जारी

जालंधर/चंडीगढ़। नए साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीत लहर जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे देखते हुए 2 से 5 जनवरी 2026 तक के लिए राज्य में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

IMD के अनुसार 2 और 3 जनवरी को पंजाब के कई जिलों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। इस दौरान शीत लहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने की आशंका जताई गई है। कुछ जिलों में हल्की बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 जनवरी को कुछ इलाकों में मौसम में हल्का सुधार हो सकता है, लेकिन कई क्षेत्रों में ठंड का असर बना रहेगा। IMD ने लोगों को घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

इसके साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। किसानों को भी फसलों और पशुओं को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.