Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद गैंगरेप केस: पीड़िता से मिले राव नरेंद्र, सरकार पर सवाल

फरीदाबाद |  हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने फरीदाबाद पहुंचकर गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की और पूरे मामले को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में सरकार को फास्ट ट्रैक के तहत सख्त और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

राव नरेंद्र ने पीड़िता की हालत का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने फरीदाबाद की इस घटना को अमानवीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि महिलाएं सुरक्षित नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि कोई महिला अगर मदद के लिए लिफ्ट मांगती है तो उसके साथ इस तरह की वारदात हो जाना बेहद चिंताजनक है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता को तत्काल आर्थिक मुआवजा दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों की पुलिस रिमांड लेकर सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए, ताकि ऐसे अपराधियों के हौसले टूटें और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

राव नरेंद्र ने बताया कि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। वह अभी अचेत अवस्था में है और बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। पीड़िता के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान भी हैं, जो इस अपराध की भयावहता को दर्शाते हैं।

इस मौके पर फरीदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पृथला विधानसभा से कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया, एनआईटी विधानसभा से पूर्व विधायक नीरज शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने एक सुर में सरकार से मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.