Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला, रनवे से फिसला बुद्ध एयर विमान

नई दिल्ली I नेपाल में शुक्रवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब बुद्ध एयर का एक यात्री विमान भद्रपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ और समय पर नियंत्रण के चलते विमान घास के मैदान में रुक गया, जिससे उसमें सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए।

यह घटना उस समय हुई जब बुद्ध एयर की काठमांडू से भद्रपुर जा रही फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी। विमान में कुल 51 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही विमान ने रनवे को छुआ, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे पार करते हुए लगभग 200 मीटर दूर हवाई अड्डे के किनारे स्थित घास वाले क्षेत्र में जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक नदी भी है, ऐसे में विमान का समय रहते रुक जाना किसी बड़ी दुर्घटना को टालने जैसा रहा।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, विमान के रनवे से बाहर जाते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए विमान को सुरक्षित रूप से रोक लिया। झापा जिले के मुख्य जिला अधिकारी शिवराम गेलाल ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। सभी को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया।

फ्लाइट 901, रात की अंतिम उड़ान थी

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह बुद्ध एयर की फ्लाइट संख्या 901 थी, जिसने शाम 8 बजकर 23 मिनट पर काठमांडू से उड़ान भरी थी। विमान का संचालन कैप्टन शैलेश लिंबू कर रहे थे। यह इस रूट की आखिरी उड़ान थी और विमान को रातभर भद्रपुर में रुकना था, जिसके बाद अगली सुबह काठमांडू लौटना प्रस्तावित था।

तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञ टीम रवाना

घटना के बाद बुद्ध एयर ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि विमान की तकनीकी जांच के लिए काठमांडू से विशेषज्ञों की एक टीम भद्रपुर भेजी गई है। फिलहाल विमान को रनवे के किनारे से हटाने और लैंडिंग के दौरान फिसलने के संभावित कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विमान को मामूली क्षति होने की बात सामने आई है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसला था, लेकिन किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इस घटना ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा और रनवे की स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए हैं, हालांकि पायलट और क्रू की तत्परता ने यह भी साबित किया कि सही समय पर लिया गया निर्णय कितनी बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.