Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM भगवंत मान ने 606 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग में चयनित 606 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम पंजाब सरकार के मिशन रोजगार 2026 के तहत आयोजित पहला आधिकारिक समागम रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 61,281 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने इसे पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब उनके लिए एक परिवार की तरह है और आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं की खुशी उनकी अपनी खुशी है।

अपने संबोधन में सीएम मान ने कहा कि आने वाले समय में समाज में वही व्यक्ति अमीर माना जाएगा, जिसके पास उच्च शिक्षा और योग्यता होगी, न कि सिर्फ पैसा या संपत्ति। उन्होंने युवाओं को मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नौकरियों के नाम पर भाई-भतीजावाद चलता था। जो हस्ताक्षर युवाओं की नियुक्ति पत्रों पर होने चाहिए थे, वे अपने रिश्तेदारों की फाइलों पर कर दिए गए, जबकि योग्य युवा वर्षों तक इंतजार करते रहे।

सीएम मान ने दोहराया कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले महीनों में विभिन्न विभागों में और भी भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ईमानदारी से काम कर पंजाब के विकास में योगदान दें।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.