Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नालागढ़ धमाका मामला: आतंकी दावों की गहन जांच जरूरी, सरकार समय रहते उठाए ठोस कदम – जयराम ठाकुर

Mandi, Dharamveer-:नए साल के पहले दिन जिला सोलन के नालागढ़ थाना क्षेत्र के समीप हुए धमाके की घटना को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रतिबंधित आतंकी संगठनों द्वारा सोशल मीडिया पर इस धमाके की जिम्मेदारी लेने के दावों के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मामले की और अधिक गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कुछ आतंकी संगठन इस घटना के पीछे अपने हाथ होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे दावों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है और इनकी सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि इस धमाके के पीछे आतंकी संगठनों की भूमिका है, तो यह प्रदेश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी होगी।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत राज्य रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं और उन पर आतंकी दावे चिंता बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इस मामले को हल्के में न ले और सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर निष्पक्ष व गहन जांच सुनिश्चित करे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश विरोधी ताकतें अक्सर डर और अस्थिरता फैलाने के इरादे से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह समय रहते सख्त और ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार को हर स्तर पर सतर्कता बरतते हुए निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.