Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, उपभोक्ता को भेजा 30 करोड़ का बिल

जींद | हरियाणा के जींद जिले में बिजली विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां सफीदों रोड पर स्थित पेपर बोर्ड मिल के मालिक विजयपाल मघान को विभाग की ओर से 30 करोड़ 1 लाख 85 हजार 505 रुपए का बिजली बिल थमा दिया गया। आमतौर पर इस मिल का मासिक बिजली बिल डेढ़ से दो लाख रुपये के आसपास आता है।

बिल देखकर उड़े होश

बिल की राशि देखकर विजयपाल मघान हैरान रह गए और तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन अधिकारियों ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि यह बिल हिसार से जनरेट हुआ है और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते।

आरटीआई का कनेक्शन?

विजयपाल के बेटे और अधिवक्ता शिवम मघान ने बताया कि उन्होंने 21 मई को बिजली कनेक्शन से संबंधित कुछ जानकारी के लिए एक आरटीआई दाखिल की थी। इसमें कनेक्शन की तिथि, जमा की गई सिक्योरिटी, ब्याज की गणना आदि से संबंधित सवाल पूछे गए थे। मिल प्रबंधन का आरोप है कि विभाग ने जानबूझकर परेशान करने के लिए इतना बड़ा बिल भेजा है।

अधिकारियों का जवाब

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एसई मदनलाल ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अब वह इसकी जांच कराएंगे कि आखिर इतनी बड़ी राशि का बिल क्यों और कैसे जारी हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.