Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कौशल, स्वरोजगार और उद्योग से बदलेगा हरियाणा, युवाओं को नए अवसर

चंडीगढ़ |  हरियाणा तेजी से बढ़ती आबादी को चुनौती नहीं, बल्कि मानव संसाधन मानकर विकास की नई इबारत लिख रहा है। प्रदेश सरकार ने कौशल विकास, स्वरोजगार, औद्योगिकीकरण और कृषि सुधार को केंद्र में रखकर एक बहुआयामी रणनीति तैयार की है, जिसका उद्देश्य ‘विकसित भारत-2027’ के लक्ष्य को हासिल करना है।

प्रदेश में जनसंख्या नियोजन को केवल आंकड़ों तक सीमित न रखकर उसे आर्थिक अवसरों में बदलने पर फोकस किया गया है। गुरुग्राम-फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए टिकाऊ शहरी विकास योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाएं, तकनीक, सामाजिक जागरूकता और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है।

युवा शक्ति बनी विकास की रीढ़

हरियाणा की कुल 2.88 करोड़ आबादी में से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.05 करोड़ युवा हैं, जबकि 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 71 लाख लोग शामिल हैं। अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान देने वाले इस वर्ग को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

सरकार ने पहली बार विदेशों में रोजगार दिलाने की पहल शुरू की है। अब तक विभिन्न देशों से 25 हजार से अधिक पदों की मांग सामने आ चुकी है। इसके साथ-साथ नए साल में सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और लोक सेवा आयोग ने 25 हजार से अधिक भर्तियों का लक्ष्य रखा है।

स्वरोजगार, उद्योग और कृषि पर फोकस

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को उद्योग-अनुकूल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। औद्योगिकीकरण को गति देने के लिए सड़क, फ्लाईओवर, बहुमंजिली इमारतों और औद्योगिक क्षेत्रों की परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

कृषि को लाभकारी बनाने के लिए किसान विकास प्राधिकरण, भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। पैरी-अर्बन खेती और कुटीर उद्योगों—जैसे पानीपत का हथकरघा, अंबाला के वैज्ञानिक उपकरण और यमुनानगर का प्लाइवुड उद्योग—से स्थानीय रोजगार को मजबूती मिली है।

आर्थिक मजबूती की मिसाल

बेहतर जनसंख्या नियोजन का असर निर्यात, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, जीडीपी और 3.27 लाख रुपये से अधिक प्रति व्यक्ति आय में साफ दिखता है। अप्रेंटिस नियुक्ति में हरियाणा देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। कुल मिलाकर, हरियाणा युवा शक्ति, कौशल और अवसरों के समन्वय से विकसित राज्य बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.