Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में युवक की निर्मम हत्या, ईंटों से हमला कर उतारा मौत के घाट

पानीपत | हरियाणा के पानीपत में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। कृष्णा कॉलोनी इलाके में देर रात एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनीश गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाला था और वर्तमान में पानीपत में रहकर काम कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अनीश गुप्ता का कॉलोनी में कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अनीश पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनीश को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी झगड़े और कहासुनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.