Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ED के गवाह पर ड्रोन से निगरानी, हत्या की साजिश का खुलासा

श्री आनंदपुर साहिब | एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) जालंधर के एक अहम गवाह पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखकर हत्या की साजिश रचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव नानगरां निवासी संदीप कुमार राणा ने रूपनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि न्यू चंडीगढ़ निवासी माइनिंग कारोबारी बलजिंदर सिंह उर्फ अमन और उसके साथियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। संदीप कुमार राणा के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने ड्रोन की मदद से उसके घर की रेकी की और परिवार की मौजूदगी की पुष्टि करने के बाद हमले की तैयारी की गई।

ड्रोन से की गई रेकी, घर के बाहर पहुंचे हमलावर

पीड़ित ने बताया कि एक गाड़ी में सवार 4 से 5 लोग गांव खेड़ा कलमोट (नानगरां) स्थित उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ड्रोन उड़ाकर घर के भीतर मौजूद लोगों की स्थिति देखी, ताकि वारदात को अंजाम दिया जा सके।

संदीप कुमार राणा का कहना है कि यह साजिश इसलिए रची गई क्योंकि उसने बलजिंदर सिंह और उसके साथियों की अवैध गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी ED जालंधर को उपलब्ध कराई थी। इसी इनपुट के आधार पर ईडी ने आरोपी की चल-अचल संपत्तियां अटैच की थीं।

दो गोलियां चलाने का भी आरोप, कई आपराधिक मामले दर्ज

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि बलजिंदर सिंह ने उसे जान से मारने के इरादे से दो गोलियां चलाई थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बलजिंदर सिंह के खिलाफ पहले से ही करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस, ड्रोन बरामद

मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के अधिकारी ASI बलबीर सिंह और जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक ड्रोन भी बरामद किया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किए जाने का संदेह है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पहले भी ED गवाह पर हमला

गौरतलब है कि आरोपी बलजिंदर सिंह के खिलाफ लुधियाना के डेहलों थाना क्षेत्र में भी ED के एक अन्य गवाह गुरमीत सिंह की हत्या की कोशिश का मामला पहले से दर्ज है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा ED के गवाहों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.