Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच भारत का ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू, पहले जत्थे में 100 से अधिक भारतीय छात्र सुरक्षित लौटे

नई दिल्ली | ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। इस विशेष अभियान के तहत भारत सरकार ने ईरान में फंसे हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राहत की पहली खबर गुरुवार सुबह सामने आई, जब 100 से अधिक भारतीय छात्र सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंचे।

छात्रों ने बयां किए जंग जैसे हालात

वतन लौटे छात्रों ने ईरान में बिताए दिनों को भयावह बताया। दिल्ली लौटे यासिर गफ्फार ने कहा, “हर रात मिसाइलों की आवाज़ सुनाई देती थी। आसमान में धमाकों की गूंज और चारों ओर डर का माहौल था। लेकिन जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा, सुकून महसूस हुआ।”

छात्रों को पहले उत्तरी ईरान से निकालकर आर्मेनिया भेजा गया, जहां से कतर के रास्ते भारत लाया गया।

4,000 से ज्यादा भारतीय, 2,000 छात्र फंसे

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समय ईरान में करीब 4,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें 2,000 से अधिक छात्र हैं। भारत सरकार लगातार ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के संपर्क में है ताकि शेष भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा सके। अब तक 110 छात्रों को निकाला जा चुका है।

मेडिकल यूनिवर्सिटियों से भी छात्रों की निकासी

तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, इस्लामिक आज़ाद यूनिवर्सिटी और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्रों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शहीद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को कोम शहर भेजा गया, जबकि शिराज और इस्फहान यूनिवर्सिटी से छात्रों की निकासी का कार्य मंगलवार तक जारी रहा।

भारतीय दूतावास और हेल्पलाइन 24×7 सक्रिय

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास और दिल्ली का कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सहायता के लिए उपलब्ध है। सभी भारतीयों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

परिजनों की भावुक प्रतिक्रिया

दिल्ली पहुंचने पर छात्रों के परिजन भावुक हो उठे। एक छात्र के पिता ने कहा, “मेरा बेटा एमबीबीएस कर रहा था, वह सुरक्षित घर लौटा है, इसके लिए हम भारत सरकार के आभारी हैं। लेकिन कई छात्र अब भी फंसे हुए हैं, उन्हें जल्द निकाला जाना चाहिए।”

छात्रों की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा

सरकार की तत्परता की सराहना करते हुए कई छात्रों ने कहा कि वे हालात सामान्य होने पर पढ़ाई के लिए ईरान लौटना चाहेंगे। “फिलहाल सुरक्षा सबसे अहम है, लेकिन हमारा सपना अधूरा नहीं रहेगा,” एक छात्र ने कहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.