Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, जींद बना बड़ा केंद्र

जींद  | हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उत्तर रेलवे की ओर से जींद–सोनीपत रेल खंड पर इस अत्याधुनिक ट्रेन को चलाने की योजना है। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा 11 केवी की निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव ने हाइड्रोजन प्लांट को लगातार बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने डीएचबीवीएन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना से जुड़े बिजली प्रबंधों की स्थिति पर चर्चा की। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में वर्तमान बिजली आपूर्ति, बैकअप सिस्टम और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के संचालन में किसी भी स्तर पर बिजली आपूर्ति से जुड़ी बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके लिए नियमित अंतराल पर बिजली प्रणाली की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि जींद में देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट स्थापित किया गया है, जिसकी भंडारण क्षमता 3000 किलोग्राम है। प्लांट का संचालन चौबीसों घंटे किया जाएगा, ऐसे में स्थिर और निर्बाध बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्लांट को लगातार गुणवत्तापूर्ण बिजली दी जा रही है और भविष्य में जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त निगरानी व त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की जाएगी।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उत्तर रेलवे ने प्लांट को मिल रही बिजली की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया है। इस दौरान डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम यादव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े, जबकि मुख्य अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल भी बैठक में उपस्थित रहे। राज्य सरकार और रेलवे के समन्वय से हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को तय समय पर शुरू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.