Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में रैगिंग, नमाज पढ़ने को मजबूर छात्रा

पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक छात्रा ने अपनी सहपाठी को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। घटना सामने आने के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात पोशेरी स्थित मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में हुई। घटना की जानकारी फैलते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया और कॉलेज में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने सोमवार रात इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला रैगिंग से जुड़ा हो सकता है। नासिक निवासी प्रथम वर्ष की फिजियोथेरेपी छात्रा ने शिकायत में बताया कि छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर एक नकाबपोश छात्रा ने उसे रोका और उस पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। पीड़िता ने अगली सुबह इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

परिजनों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन से संपर्क करने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने स्वयं कॉलेज परिसर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

एसपी यतीश देशमुख ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) और महाराष्ट्र रैगिंग निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और अन्य छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.