Facebook-f Youtube X-twitter

सोने-चांदी के दाम फिसले, 10 ग्राम गोल्ड हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के आसपास बनी हुई हैं, लेकिन बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव 0.56 फीसदी टूटकर 1,38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 1.44 फीसदी गिरकर 2,55,089 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली है।

हालांकि, दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना लगातार चौथे कारोबारी दिन महंगा हुआ और 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के नरम रुख से सोने को समर्थन मिल रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी के मुताबिक, ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ाया है, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है।

उधर, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी हाल के सत्रों में तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी के दाम 7,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गए, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.