Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नया बिजली कनेक्शन हुआ सस्ता, स्मार्ट मीटर पर मिलेगी 900 रुपये छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार की सब्सिडी योजना के तहत अब स्मार्ट मीटर और थ्री-फेज मीटर लगवाने पर उपभोक्ताओं को 900 रुपये तक की सीधी छूट मिलेगी। इस फैसले से नया बिजली कनेक्शन लेना पहले के मुकाबले काफी सस्ता हो जाएगा।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत स्मार्ट मीटर और थ्री-फेज मीटर की कीमतों में कटौती की जाएगी, जिससे आम लोगों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।

सब्सिडी लागू होने के बाद स्मार्ट मीटर की कीमत करीब 2,800 रुपये से घटकर लगभग 1,900 रुपये रह जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को 900 रुपये की बचत होगी। इसी तरह थ्री-फेज मीटर की कीमत लगभग 4,100 रुपये से घटकर 3,200 रुपये रह जाएगी, जिसमें भी 900 रुपये तक का फायदा मिलेगा।

यह सुविधा केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत दी जा रही है। सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से मुफ्त में बदला जाएगा। अब यही प्रावधान नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर भी लागू किया जा रहा है। चूंकि मीटरों की खरीद पर केंद्र सरकार की ओर से 900 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है, इसलिए यह राशि सीधे उपभोक्ताओं से ली जाने वाली फीस में घटाई जाएगी।

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के अनुसार, इस योजना की समयसीमा को पहले 31 दिसंबर 2026 तक रखा गया था, जिसे अब बढ़ाकर 31 मार्च 2028 कर दिया गया है। परिषद का कहना है कि बिजली अधिनियम 2003 के तहत सरकार से मिलने वाली किसी भी सब्सिडी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचना अनिवार्य है।

स्मार्ट मीटर के कई फायदे भी बताए गए हैं। इनमें प्रीपेड सुविधा के जरिए मोबाइल की तरह रिचार्ज कर बिजली इस्तेमाल करने की सुविधा शामिल है। इसके अलावा सटीक बिलिंग से गलत रीडिंग और अधिक बिल आने की शिकायतें समाप्त होंगी। मीटर रीडिंग की प्रक्रिया भी आसान होगी, क्योंकि विभाग को डिजिटल माध्यम से ही बिजली खपत की जानकारी मिल सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.