Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में फीकी पड़ी कांग्रेस की सद्भाव यात्रा, गुटबाजी खुलकर आई सामने

पलवल I कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा का पलवल जिले में अपेक्षित असर नजर नहीं आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह जिले के कद्दावर कांग्रेस नेताओं का इस यात्रा से दूरी बनाए रखना बताया जा रहा है। बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी के चलते यात्रा स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं तक ही सिमट कर रह गई है।

जिले के हुड्डा गुट से जुड़े प्रमुख नेताओं—पूर्व मंत्री करन दलाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी और पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया—ने यात्रा में हिस्सा नहीं लिया। इनके समर्थकों की अनुपस्थिति भी साफ तौर पर देखने को मिली, जिससे होडल और हथीन विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा का माहौल ठंडा रहा। पलवल जिले से कांग्रेस का कोई भी बड़ा चेहरा मंच पर नजर नहीं आया, जिससे संगठन के भीतर गुटबाजी की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

यात्रा के दौरान टिकट की आस लगाए कई कार्यकर्ता पूर्व सांसद के आसपास सक्रिय जरूर दिखे, लेकिन क्षेत्र के आम लोगों और पार्टी संगठन की ओर से खास उत्साह नहीं दिखाई दिया। मंगलवार को हथीन क्षेत्र में यात्रा के प्रवेश के दौरान भी माहौल सामान्य ही रहा, जिसे राजनीतिक दृष्टि से कांग्रेस के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने पुत्र बृजेंद्र सिंह को प्रदेश की राजनीति में मजबूत आधार दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी उद्देश्य से सद्भाव यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है, हालांकि यह यात्रा राजनीतिक रूप से कितनी प्रभावी साबित होगी, इसका फैसला आने वाला समय करेगा।

यात्रा के पहले दिन हथीन विधानसभा क्षेत्र में बड़े नेताओं की गैरहाजिरी खास तौर पर खली। कार्यक्रम पूरी तरह से बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत पहल के रूप में ही नजर आया। हथीन में यात्रा की शुरुआत बहीन गांव की गौशाला से हुई, जहां पूर्व सांसद ने गायों को चारा डालकर सद्भाव का संदेश दिया। इसके बाद यात्रा मुस्लिम बहुल इलाकों आली मेव, पावसर, कोट और उटावड़ से गुजरते हुए मलाई गांव पहुंची, जहां दिनभर के कार्यक्रम का समापन हुआ।

हालांकि पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह का दावा है कि यह यात्रा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है और उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा उत्साह फिलहाल इन दावों से मेल खाता नजर नहीं आ रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.