Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार में CIA अधिकारी बनकर ठगी और मारपीट, मां-बेटे से नकदी व मोबाइल लूटे

हिसार। शहर की तिब्बत मार्केट में सीआईए अधिकारी बनकर ठगी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बरवाला की रहने वाली महिला और उसके बेटे को न सिर्फ पीटा, बल्कि उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए और फरार हो गई।

पीड़ित महिला गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे के साथ तिब्बत मार्केट में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान एक महिला उनके पास आई और खुद को सीआईए अधिकारी बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने दुकान से कपड़े चोरी किए हैं। रौब दिखाकर महिला मां-बेटे को बस स्टैंड की ओर ले गई।

वहां पहले से मौजूद एक युवक और एक युवती भी उनके साथ आ गए। तीनों ने मिलकर मां-बेटे के साथ मारपीट की और दबाव बनाकर दो हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन छीन लिए। आरोप है कि महिला ने मोबाइल लेते समय यूपीआई पासवर्ड भी पूछ लिया।

वारदात के बाद आरोपियों ने छीने गए मोबाइल फोन से पीड़ित के खाते से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पीड़ितों ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को महिला अपने बेटे के साथ नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां दोनों का मेडिकल कराया गया। पुलिस के मुताबिक, खुद को अधिकारी बताने वाली महिला का चेहरा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.