Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वायरल वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह, स्टंटबाजी करते तीन युवक पकड़े गए

गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होना तीन युवकों को भारी पड़ गया। गुरुग्राम पुलिस ने खतरनाक तरीके से कार स्टंट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ युवक थाना भौंडसी क्षेत्र के अंतर्गत सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण कंपनी के पास एक्सप्रेस-वे पर चलती स्विफ्ट कार से खिड़कियों के बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय विवेक कुमार निवासी चकलाजुदिन, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 20 वर्षीय मोहमद सनम निवासी सिहिमा खुर्द, जिला समस्तीपुर (बिहार) और 23 वर्षीय दुर्गेश निवासी कमंडलपुर, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दुर्गेश की गुरुग्राम के सरस्वती इंक्लेव में मोबाइल फोन की दुकान है, जबकि विवेक कुमार और मोहमद सनम 11वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद फिलहाल बेरोजगार हैं। तीनों युवक सरस्वती इंक्लेव में किराए के मकान में रह रहे थे।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने अपने मकान मालिक से स्विफ्ट कार लेकर एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही या स्टंटबाजी से बचें। ऐसे खतरनाक कृत्य न केवल स्वयं की जान के लिए बल्कि अन्य राहगीरों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गुरुग्राम से संवाददाता अनुज पांचाल की रिपोर्ट

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.