Facebook-f Youtube X-twitter

फरीदाबाद में शराब विवाद बना जानलेवा, युवक की चाकू मारकर हत्या

फरीदाबाद।फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान नेपाल मूल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भीम कंवर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त भीम थापा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भीम थापा गांव अजरौंदा में अपनी पत्नी के साथ रहता था और एक चिकन शॉप पर मीट काटने का काम करता था। मृतक भीम कंवर भी पास ही रहता था और पेशे से ड्राइवर था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर एक-दूसरे के कमरे पर बैठकर खाना-पीना करते थे।

घटना वाली रात भीम कंवर अपने एक अन्य दोस्त राजू के साथ थापा के कमरे पर पहुंचा। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब खत्म होने के बाद दोबारा शराब लाने को लेकर थापा और कंवर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आए भीम कंवर ने कथित रूप से थापा को थप्पड़ मार दिए।

इससे नाराज होकर भीम थापा कमरे के अंदर गया और सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया। बाहर आकर उसने भीम कंवर के सीने में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल कंवर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में थाना सेंट्रल के प्रभारी रणवीर सिंह और स्थानीय पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.