Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग झील क्षेत्र में अवैध कब्जों पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, खेती पर पूरी तरह रोक

Kangra, Sanjeev-:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पौंग झील के आसपास वन्य प्राणी विभाग की भूमि पर हो रही अवैध खेती को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि झील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खेती गैरकानूनी है और इससे जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। कोर्ट ने वन्य प्राणी विभाग को निर्देश दिए हैं कि झील किनारे की गई बाड़बंदी और तारों को तत्काल हटाया जाए, ताकि पक्षियों और अन्य वन्य जीवों की आवाजाही बाधित न हो।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पौंग झील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण वेटलैंड है, जहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशी परिंदे आते हैं। झील के किनारे खेती करने से इन पक्षियों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है। साथ ही खेती में प्रयोग किए जा रहे रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक पानी में मिलकर पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं।अदालत ने यह भी साफ किया कि वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती करने का किसी भी व्यक्ति को कोई कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने विभाग को निर्देश दिए हैं कि झील क्षेत्र में हो रही अवैध खेती की ड्रोन के माध्यम से तस्वीरें और रिपोर्ट तैयार कर अदालत में प्रस्तुत की जाएं, ताकि स्थिति की वास्तविकता सामने आ सके।इस फैसले का पर्यावरणविदों और प्रकृति प्रेमियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट का यह आदेश पौंग झील के संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है। इससे झील का पारिस्थितिक संतुलन बना रहेगा और प्रवासी पक्षियों सहित वन्य जीवों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।अब सबकी नजरें वन्य प्राणी विभाग पर टिकी हैं कि वह कोर्ट के निर्देशों को कितनी गंभीरता से लागू करता है और पौंग झील क्षेत्र को अवैध कब्जों और खेती से मुक्त कराने में कितनी तेजी दिखाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.