Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त को नदी में धकेला

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारण दोस्ती के रिश्ते के खून में बदलने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। कुल्लू जिले के पतलीकूहल क्षेत्र के 16 मील इलाके में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त को नदी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 36 वर्षीय बीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त ललित उर्फ ललन है। दोनों नेपाल के जाजरकोट (कर्णाली प्रदेश) के रहने वाले थे और रोजगार की तलाश में कुल्लू घाटी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

गुस्से में आकर आरोपी ललित ने बीर बहादुर को सड़क किनारे से बहती उफनती नदी की ओर धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने के कारण बीर बहादुर सीधे नीचे गिर गया और पत्थरों व तेज बहाव की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पतलीकूहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने धक्का देने की पुष्टि की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब के नशे में हुए तात्कालिक विवाद का प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि नशे की बढ़ती लत छोटी-छोटी बातों को भी जानलेवा बना रही है। पुलिस ने भी आमजन से नशे से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.