Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सतपाल ब्रह्मचारी ने मनरेगा और मजदूर कल्याण पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Sonipat, 11 January-:कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने मनरेगा और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है। यह बात उन्होंने गांव प्रेम सुख नगर में प्रेम सुख धाम में आयोजित जैन संत उपेंद्र मुनि के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कही।

सांसद ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास जनता को भ्रमित करने और योजना की मूल भूमिका को कमजोर करने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी योजना को खत्म करने का सोचा-समझा कदम है। हालांकि, सांसद नए नाम का खुलासा नहीं कर पाए और केवल “जी राम जी” कहकर रुक गए।सतपाल ब्रह्मचारी ने महात्मा गांधी का नाम योजनाओं से हटाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गांधीजी बड़े राम भक्त थे और उन्होंने अंतिम समय में भी “हे राम” कहा था। ऐसे में उनके नाम को हटाना न केवल गलत है, बल्कि देश की आत्मा के साथ खिलवाड़ है।सांसद ने मनरेगा में केंद्र की हिस्सेदारी घटने का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पहले केंद्र 90% खर्च वहन करता था, लेकिन अब हरियाणा सरकार को 40% हिस्सेदारी देनी पड़ रही है। उन्होंने मजदूरों के काम न मिलने और 15 लाख रुपये देने के वादे को पूरा न करने पर भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मजदूर, किसान और जरूरतमंदों के हितों के लिए खड़ी रही है और भविष्य में भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।सांसद ने जैन समाज की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन संत अहिंसा, करुणा और संयम का संदेश फैलाते आए हैं। उपेंद्र मुनि का जीवन त्याग, तपस्या और आत्मशुद्धि का प्रेरणास्रोत है, जो नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अक्षय शर्मा के घर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत,अमृतसर पहुंचने पर किया खास स्वागत

Summer express/अमृतसर-: संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अमृतसर पहुंचने पर भाजपा नेता एवं हलका उत्तरी से सक्रिय नेता अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अक्षय शर्मा ने शेखावत जी को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उनके साथ मुलाकात के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इसके बाद...

तिरंगा यात्रा के नाम पर भाजपा कर रही राजनीति, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर उदयभान ने उठाए सवाल

Summer express पलवल, सुंन्दर कुंडू-: गत 13 अगस्त को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा पलवल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चौधरी उदयभान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होडल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद...

जुन्गा सिविल अस्पताल को मिलेगी एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने मंजूर किए 7 लाख रुपये

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला से सटे जुन्गा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। जुन्गा सिविल अस्पताल को जल्द अपनी एंबुलेंस मिलने वाली है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एंबुलेंस खरीदने के लिए सात लाख रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में उन्होंने शिमला के उपायुक्त को पत्र जारी कर आवश्यक...

चुराह में 28 करोड़ की पेयजल योजनाओं का उद्घाटन, 9 पंचायतों को मिलेगा लाभ

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने दो दिवसीय चंबा दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न पेयजल योजनाओं और जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। गुन्नू घराट उठाऊ पेयजल योजना के शुरू होने से चुराह...

दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया योगेश कपूर

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल पुलिस की CIA-1 टीम ने बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और नीलोखेड़ी गोलीकांड में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी योगेश कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को दुबई से भारत लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से काबू किया। बताया जा रहा है कि नीलोखेड़ी में गोलीकांड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.