Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुलाब सिद्धू पर हमले की साजिश नाकाम, सरपंच समेत तीन गिरफ्तार

बरनाला | बरनाला पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू पर संभावित जानलेवा हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक सक्रिय आपराधिक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक वर्तमान सरपंच भी शामिल है। आरोप है कि यह गिरोह न सिर्फ गायक पर हमला करने की योजना बना रहा था, बल्कि इस वारदात के जरिए कलाकारों और व्यापारियों में दहशत फैलाकर भारी फिरौती वसूलने की फिराक में था।

जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम (IPS) ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंजाब पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसपी (डिटेक्टिव) अशोक कुमार, डीएसपी सतवीर सिंह बैंस और सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की निगरानी में टीमें लगातार निगरानी कर रही थीं।

थाना सिटी-2 के सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा, जो वर्तमान में सरपंच है, अपने साथियों के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रच रहा है। सूचना के मुताबिक, आरोपी मोगा–बरनाला बाईपास चौक के पास किसी सेलिब्रिटी पर हमला करने के इरादे से मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को हथियारों और एक कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र दर्शन सिंह (निवासी कोटदुन्ना), बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर मान पुत्र बलदेव सिंह और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल पुत्र गुरजंत सिंह (दोनों निवासी कोटदुन्ना) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू द्वारा सरपंचों से जुड़े एक गीत को लेकर आरोपी नाराज थे। इसी रंजिश में सरपंच किंदा ने पहले सोशल मीडिया पर धमकियां दीं और बाद में हमले की योजना बनाई। आरोपियों का उद्देश्य नाम चमकाने के साथ-साथ घटना के बाद अन्य कलाकारों और व्यापारियों से फिरौती वसूलना था।

पुलिस ने आरोपियों से एक .32 बोर देसी पिस्तौल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, एक डमी पिस्तौल, चार मोबाइल फोन, एक लकड़ी की लाठी और एक सफेद स्विफ्ट कार (PB 19 N 0758) बरामद की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सरपंच बलजिंदर सिंह किंदा के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और फिरौती से जुड़े करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी पहले से संगीन मामले चल रहे हैं।

मामले में थाना सिटी बरनाला में एफआईआर नंबर 13 दिनांक 10 जनवरी 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि हथियारों के स्रोत और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.